वोटिंग से 2 दिन पहले दंतेवाड़ा में नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट में भाजपा विधायक की मौत, 5 जवान शहीद
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
दंतेवाड़ा. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा ने आईईडी ब्लास्ट से हमला कर दिया। नक्सलियों के निशाने पर भाजपा विधायक भीमा मंडावी का काफिला था, जो नकुलनार से करीब दो किमी दूर श्यामगिरी से गुजर रहा था। ब्लास्ट के बाद विधायक मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई। डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि विधायक की सुरक्षा में तैनात 5 जवान भी हमले में शहीद हो गए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं