अबकी बार चुनाव में एनडीए को 263 से 283, यूपीए काे 115 से 135 सीटें मिल सकती हैं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. सीएसडीएस-लोकनीति और भास्कर के प्री पोल सर्वे के मुताबिक भाजपा को 50-70 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 20-30 सीट का फायदा संभव है। एनडीए का वोट शेयर 4% तक घट और यूपीए का वोट शेयर 3% तक बढ़ सकता है। वोट शेयर बढ़ने के बावजूद कई सीटों पर विपक्ष के गठबंधन की वजह से भाजपा की सीटों में कमी आ रही है। एक साल में एनडीए की बढ़त में गैर-यूपीए दलों के वोट शेयर में आई गिरावट का योगदान रहा है।
44% किसान एनडीए तो 32% यूपीए के साथ
सर्वे में एक रोचक तथ्य और निकलकर आया है। 40% भारतीय मानते हैं कि देश सही दिशा में है। लेकिन दक्षिणी राज्यों में स्थिति इससे उलट है। 45% लोग कहते हैं- देश गलत दिशा में जा रहा है। पहली बार के वोटर्स की पहली पसंद के रूप में प्रधानमंत्री मोदी (45%) उभरकर आए हैं।
सर्वे कैसे हुआ?
सर्वे 19 राज्यों में 24 से 31 मार्च के बीच किया गया। इसमें 101 लोकसभा क्षेत्रों की 101 विधानसभा सीटों के 10,010 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में कुल 46% महिलाएं, 19% अनुसूचित जाति, 10% अनुसूचित जनजाति, 13% मुस्लिम, 2% ईसाई और 3% सिख मतदाता शामिल थे।




सर्वे में एक रोचक तथ्य और निकलकर आया है। 40% भारतीय मानते हैं कि देश सही दिशा में है। लेकिन दक्षिणी राज्यों में स्थिति इससे उलट है। 45% लोग कहते हैं-देश गलत दिशा में जा रहा है। पहली बार के वोटर्स की पहली पसंद के रूप में प्रधानमंत्री मोदी (45%) उभरकर आए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं