राजस्थान के खिलाफ कोलकाता ने गेंदबाजी चुनी, रॉयल्स 4 साल से नाइटराइडर्स से जीत नहीं पाए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 21वां मुकाबला थोड़ी देर में सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में दो बदलाव किए। उसने स्टुअर्ट बिन्नी और वरुम एरॉन की जगह प्रशांत चोपड़ा और सुधेशन मिथुन को शामिल किया। वहीं कोलकाता ने एक बदलाव किया। उसने लॉकी फर्ग्युसन की जगह हैरी गर्नी को अंतिम-11 में जगह दी है।

राजस्थान और कोलकाता दोनों का यह 5वां मैच है। अब तक हुए 4-4 मुकाबलों में से कोलकाता 3 और राजस्थान एक मैच जीतने में सफल रही है।

दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी है। पिछले 5 में से कोलकाता 3 मैच जीतने में सफल रही है, जबकि राजस्थान सिर्फ एक बार ही उसे हरा पाई है। एक मुकाबला रद्द हो गया था। राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ आखिरी जीत 16 मई 2015 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर हासिल की थी। उस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन ही बना पाई थी। उस मैच में राजस्थान की ओर से खेल रहे क्रिस मॉरिस ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे।


रॉयल्स के खिलाफ नाइटराइडर्स का सक्सेस रेट 47%
इस संस्करण में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान और कोलकाता दोनों ही 9-9 मैच जीतने में सफल रही हैं। एक मुकाबला रद्द हो गया था। सवाई मान सिंह स्टेडियम पर दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले हुए 5 मैच में राजस्थान 3 और कोलकाता 2 बार जीत हासिल करने में सफल रही है।


दोनों टीमें :


राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, प्रशांत चोपड़ा,कृष्णप्पा गौतम, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, सुधेशन मिथुन।

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन,रॉबिन उथप्पा, नितिश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, प्रसिद्ध कृष्णा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टॉस के लिए सिक्का उछालते राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे।
टॉस जीतने पर दिनेश कार्तिक को बधाई देते अजिंक्य रहाणे।
सवाई मान सिंह स्टेडियम।
IPL 2019 rr vs kkr kolkata knight riders vs rajasthan royals 21st match live news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.