बस 140 फीट गहरी खाई में पेड़ पर अटकी, घायल यात्रियों ने कहा- अब हर साल 1 पौधा लगाएंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मांडू/धार.मध्यप्रदेश केमांडू से महेश्वर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस रविवार दोपहर नागदा-गुजरी हाईवे स्थित तारापुर घाटी में ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस 140 फीट नीचे खाई में गिर जाती, अगर उसे एक पेड़ नहीं रोकता। नीचे गिरते वक्त बस करीब 23 बार पलटी। बस में 60 लोग सवार थे। सभी लोगों को मामूली चोटें आईं।
सभी यात्री मंदसौर जिले के हैं।भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और जीरापुरा की तीर्थ यात्रा पर निकले थे। यात्रियों ने बताया कि हादसेके दौरान ड्राइवर श्यामलाल (40) बस से कूद गया।
यात्रियों ने कहा- हम हर साल एक पेड़ लगाएंगे:इस हादसे मेंबच गए यात्रियों ने कहा किहम सभीअप्रत्याशितरूप से बच गए।भगवान ने हमारी जान बचाई। एकपेड़ सहाराबना।यह पेड़ नहीं होता तो शायद ही कोई बचता। इसलिए हम संकल्प लेते हैं कि हर साल एक पेड़ लगाएंगे। उसकीदेखरेख भी करेंगे।
हमें लगा कि कोई नहीं बचेगा: प्रत्यक्षदर्शी राजगढ़ निवासी बलराम ने बताया कि मैं केबल लाइन खुदवा रहा था। इसी दौरान एक बस तेजी से आई, उसे देखकर हमारी पूरी टीम मौके से भागी। कुछ ही पलों में बस खाई में जा गिरी। बलराम ने बताया कि बस चालक ने एकदम ब्रेक लगाए, लेकिन वह रोकने में कामयाब नहीं हुआ। इससे बस खाई में पलटियां खाने लगी। कई पेड़ टूट गए, हमें लगा हादसे में कोई नहीं बचेगा। गनीमत रही कि बस एक पेड़ की वजह से अटक गई अन्यथा कई लोगों की जान चली जाती।
हादसे में55 लोग जख्मी :पुलिस के बताया कि बस में 60 लोग सवार थे। दुर्घटना में 55 लोग जख्मी हैं। इनमें 33 पुरुष, 5 बच्चे, 17 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में माधोपुर रतलाम के 34, उज्जैन के तीन, मंदसौर के पांच, ताल के तीन, झालावाड़ का एक, आलोट दो, विक्रमगढ़ एक, धामनोद एक औरमाधोपुर के पांचव्यक्ति शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं