हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, विजय शंकर 27 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 22वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद का पहला विकेट गिर चुका है। डेविड वॉर्नर और विजय शंकर क्रीज पर हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं। वे 6 गेंद पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मुजीब उर रहमान की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने शॉर्ट मिडविकेट पर लपका।

हैदराबाद ने शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए,पॉवर प्ले में दूसरा न्यूनतम स्कोर

हैदराबाद ने पॉवर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में महज 27 रन बनाए। इसमें 3 रन वाइड और 5 रन लेग बाई से आए। इस दौरान कुल 39 गेंदें फेंकी गईं। इनमें से 21 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना। वॉर्नर ने 17 गेंद पर 9, विजय शंकर 13 गेंद पर 9 और जॉनी बेयरस्टो 6 गेंद पर 1 रन ही बना पाए। इस आईपीएल में पॉवर प्ले में बनाया गया यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले चेन्नई ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में पॉवर प्ले के दौरान एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे।

इससे पहलेपंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।

पंजाब ने अंतिम-11 में दो बदलाव किए हैं। एंड्रयू टॉय और मुरुगन अश्विन की जगह मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत को शामिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने कोई बदलाव नहीं किया है।

इस संस्करण में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। हालांकि, आईपीएल में दोनों के बीच यह 13वां मुकाबला है। अब तक हुए 12 मैच में से हैदराबाद 9 को जीतने में सफल रही है। पंजाब सिर्फ 3 में ही जीत हासिल कर पाई है।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं :


किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, लोकेश राहुल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम करन, अंकित राजपूत, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयर्स्टो, विजय शंकर, मनीष पांडेय, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टॉस के लिए सिक्का उछालते किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.