युवकों ने बाइक पर युवती का शव 22 किलोमीटर तक ढोया, रास्ते में पुलिस ने टोका तक नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बहरोड़ (अलवर). सोमवार को एनएच-48 पर हैरान करने वाली घटना हुई। नेशनल हाइवे संख्या 48 पर संदेहास्पद ढंग से बाइक सवार दो युवक एक युवती का शव कोटपूतलीसे बहरोड़22 किमी तक लेकर आ गए। मामले की इत्तिला मिलने पर भी कोटपूतली पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग ने मामले में पूछताछ तक नहीं की।
सूचना देने वाली कार सवार महिला ने पुलिस का रवैया देख खुद बाइक सवारों का पीछा कर बहरोड़ में रोका। युवती ने यह बात हाइवे पुलिस को भी बताई, लेकिन उन्होंने न कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। उधर, बबेड़ी क्षेत्र में पता करने पर युवती की मौत की बात तो सामने आई, लेकिन देर रात तक यह पता नहीं चल सका कि मामला क्या था।
पुलिस बोली- यहां तो ऐसा चलता रहता है
जयपुर निवासी युवती रवीना ने बताया कि जयपुर से दिल्ली जाते वक्त एक बाइक पर दो लोग बीच में युवती को मुंह ढक कर ले जातेदिखे। शरीर निढाल था। इसलिए तुरंत हाइवे पर खड़ी कोटपूतली क्षेत्र पुलिस को इस बारे में बताया लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा- यहां तो ऐसे ही चलता रहता है। आप जाओ। उनका रवैया देख रवीना ने कार से बाइक का पीछा किया। बहरोड़ क्षेत्र में गांव जैनपुरबास एवं पहाड़ी के बीच देवस्थली स्कूल के सामने बाइक को रोक लिया। हाइवे पुलिस को भी सूचित कर दिया, लेकिन बहरोड़ से हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंचने से पहले ही बाइक सवार युवक यह कहते हुए चले गए कि यह हमारे परिवार की है। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार बानसूर के बबेडी की तरफ चले गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं