दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. आईपीएल के 20वें मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलुरु के ओपनर्स कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल क्रीज पर हैं।दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

दिल्ली और बेंगलुरु दोनों ही 5-5 मैच खेल चुकी हैं। इनमें से दिल्ली 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है, जबकि बेंगलुरु को अब तक अपनी पहली जीत का इंतजार है। दिल्ली अंक तालिका में 5वें और बेंगलुरु आखिरी यानी 8वें नंबर पर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स :श्रेयस अय्यर (कप्ताान),पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कॉलिन इनग्राम, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, संदीप लमिछने, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, मार्क्स स्टोइनिस, मोईन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरु का पलड़ा भारी
इस संस्करण में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु 15 और दिल्ली 6 को जीतने में सफल रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भी बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। बेंगलुरु ने घरेलू मैदान पर दिल्ली के खिलाफ अब तक 10 मैच खेले हैं। इनमें से वह 6 को जीतने में सफल रही है। दिल्ली 3 मैच ही जीत पाई है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

दिल्ली के खिलाफ पिछले 5 मैच में बेंगलुरु का सक्सेस रेट 100%
विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सत्र में भले ही एक भी मैच नहीं जीत पाई हो, लेकिन दिल्ली को उसने पिछले लगातार 5 मुकाबलों में हराया है। दिल्ली को बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी जीत 17 अप्रैल 2016 को मिली थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुए उस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए थे। दिल्ली ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया था। उसके बाद से हुए पांचों मैच में दिल्ली को हार मिली है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2019 Bangalore vs Delhi, 20th Match Live Score news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.