sankalp patra bjp 2019 live updates in hindi / बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, 75 संकल्प शामिल, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पहले चरण की वोटिंग होगी। वही उससे महज़ 4 दिन पहले बीजेपी अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है जिसे नाम दिया गया है संकल्प पत्र। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के कई बड़े नेता घोषणापत्र जारी करने के मौके पर मौजूद रहेंगे। चुनाव के लिए जारी होने जा रहे बीजेपी के इस संकल्प पत्र में कई लोक लुभावन वादे शामिल हो सकते है।

किसानों, नौजवानों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा

इस संकल्प पत्र में किसानों और नौजवानों के हितों से जुड़े कई बड़े वादों को शामिल किया जा सकता है। तो वही हर वर्ग पर बीजेपी अपनी पकड़ साधने की पुरज़ोर कोशिश करेगी। दैनिक भास्कर इस संकल्प पत्र जारी होने की पूरी लाइव अपडेट आप तक पहुंचाएगा। आप हमारे साथ जुड़े रहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संकल्प पत्र आज होगा जारी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.