RR vs KKR Live Score/ केकेआर ने टॉस जीता- राजस्थान रॉयल्स को पहले बैटिंग का न्योता

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट: जयपुर. आईपीएल सीजन 12 में आज एक अहम मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने लीग की शुरुआत तो बेहतर की थी लेकिन इसके बाद वो लय बरकरार नहीं रख सके। यही वजह है कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम दबाव में होगी। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स आंद्रे रसेल के मजबूत कंधों पर सवार होकर धमाल मचा रही है। उसके पास शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज भी हैं और सुनील नारायण भी। कुल मिलाकर वो अब शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह मैच दोनों टीमों के लिए खास हो जाता है क्योंकि कोलकाता घर के बाहर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है।Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के लाइव अपडेट्स दे रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

rr vs kkr IPL 2019, rr vs kkr Live Cricket Score, rr vs kkr ball by ball live match updates, rr vs kkr Live Cricket Score

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.