पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक महंगा, सोने पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 12.5% की गई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतें दो रुपए बढ़ाने का ऐलान किया गया। इसके अलावा सोने पर भी कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 12.5% कर दी गई। सीतारमण ने कहा, "कच्चे तेल के दाम पिछले कुछ समय में कम हुए हैं। इससे हमें पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी और सेस की समीक्षा करने का मौका मिला।"

पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक महंगा हाेगा

अभी पेट्रोल पर 17.98 रुपए और डीजल पर 13.83 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी है। अब इसे एक रुपए बढ़ाया गया है। इसी तरह रोड और कंस्ट्रक्शन सेस भी एक रुपए प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इस तरह पेट्रोल और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 70.51 रुपए प्रति लीटर है, जो बढ़कर 72.51 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। वहीं, डीजल 64.33 रुपए प्रति लीटर है, जो बढ़कर 66.33 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल पर नहीं आया कच्चे तेल के दामों का असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। 1 जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल के दामों में जहां 1.67 रुपए, वहीं डीजल के दामों में करीब 1.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। जबकि इस दौरान कच्चे तेल के दाम 53.8 डॉलर प्रति बैरल के अपने न्यूनतम स्तर 9 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुके हैं। अप्रैल में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर तक चलीगई थीं।


बढ़ सकती है महंगाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई कीआशंका बढ़ गई है। देश की अधिकांश परिवहन व्यवस्था डीजल चालित वाहनों पर निर्भर है। डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को अब पेट्रोल की मद में ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

क्या-क्या महंगा हुआ?

पेट्रोल-डीजल सिगरेट, हुक्का, तंबाकू सोना-चांदी
आयातित कारें स्प्लिट एसी लाउडस्पीकर
वीडियो रिकॉर्डर्स आयातित किताबें सीसीटीवी कैमरे
काजू आयातित प्लास्टिक टाइल्स, फ्लोरिंग
ऑप्टिकल फाइबर स्टील उत्पाद आयातित ऑटो पार्ट्स
अखबार-मैगजीन के कागज मार्बल स्लैब फर्नीचर



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Budget 2019, Nirmala Sitharaman | Petrol Diesel Costlier, Custom Duty On Gold Increased To 12.5% From 10%

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.