पेरू ने डिफेंडिंग चैम्पियन चिली को 3-0 से हराया, 44 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में पेरू की टीम 44 साल बाद फाइनल में पहुंच गई। पेरू ने बुधवार को सेमीफाइनल में दो बार की डिफेंडिंग चैम्पियन चिली को 3-0 से हराया। टीम के लिए एडिसन फ्लोरेस (21वें मिनट), योशिमार योतुम (38वें मिनट) और पाओलो गुरेरो (90+1वें मिनट) ने गोल किए। पेरू की टीम 1975 में कोलंबिया को हराकरकोपा अमेरिका चैम्पियन रही थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं