पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच थोड़ी देर में, दोनों टीमें 20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वर्ल्ड कप के 43वें मैच में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप इतिहास में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 20 साल पहले 1999 में इंग्लैंड के नॉर्थेम्पटन में हुआ था। तब पाकिस्तान को 62 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पाक टीम इस मुकाबले में उस हार का बदला लेना चाहेगी। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में हार चुकी है। वह इस मैच में हार के इस क्रम को भी तोड़ना चाहेगा।
अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है। 8 मैच में वह 4 जीतने में सफल रहा है। तीन में पाक को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। दूसरी ओर बांग्लादेश 8 मैच में 3 जीता। 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।
पाक की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं
- यदि पाकिस्तान 350 का टारगेट देती है, तो उसे 311 रन से मैच जीतना होगा
- यदि पाक 400 का टारगेट देता है, तो 316 रन अंतर से जीत जरूरी
- यदि पाक 450 रन का टारगेट देता है, तो 321 रन की जीत चाहिए
बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करता है, तो पाक बाहर
यदि पाक के खिलाफ आखिरी मैच में बांग्लादेश टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करता है, तो पाकिस्तान पहली गेंद फेंकने से पहले ही बाहर हो जाएगा। क्योंकि, आप लक्ष्य का पीछा करते समय सिर्फ अपना रन रेट बढ़ा सकते हो, जो कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल से बाहर करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
पाकिस्तान vs बांग्लादेश हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए। इनमें पाकिस्तान 31 मैच में जीता। बांग्लादेश को 5 मैच में सफलता मिली। इंग्लैंड के ग्राउंड पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2015 वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमों के बीच यह पांचवां मुकाबला होगा। पाकिस्तान की नजर पहली जीत पर होगी।
दोनों टीमें
पाकिस्तान :सरफराज अहमद (पाकिस्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फख्र जमां, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, वहाब रियाज।
बांग्लादेश :मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन, अबु जाएद, मोसादेक हुसैन।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं