'सभी मोदी चोर' कहने के मामले में राहुल गांधी को पटना कोर्ट से जमानत मिली

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पटना.लोकसभा चुनाव प्रचारमें'सभी मोदी चोर क्यों हैं' बयान देने के मामले में राहुल गांधी शनिवार को पटना की विशेष अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है। यह मानहानिकेस उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दायर किया था। कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के इस्तीफा वापस लेने की मांग परनारेबाजी की।

राहुल ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में सवाल उठाते हुए कहा था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं? उनका इशारा नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर था।

मानहानि केस में मुंबई कोर्ट में भी जमानत मिली

कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़े मानहानि केस में राहुल को 4 जुलाई कोमुंबई केशिवड़ी कोर्ट से जमानत मिल गई थी। यहां के संघ कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी का आरोप था कि राहुल ने गौरी लंकेश की हत्या के 24 घंटे के अंदर कहा कि जो लोग संघ और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन पर हमले किए जाते हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मार दिया जाता है। 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में बाइक से आए लोगों ने गौरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस महीने गुजरात में राहुल की तीन पेशी

मानहानि के अलग-अलग केस में राहुल की गुजरात में भी तीन पेशियां हैं।9 और 12 जुलाई को अहमदाबाद, 24 तारीख को सूरत कोर्ट में पेश होना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rahul Gandhi to be present in Patna civil court today
Rahul Gandhi to be present in Patna civil court today
Rahul Gandhi to be present in Patna civil court today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.