सेंसेक्स 395 अंकों की गिरावट के साथ 39513 पर, निफ्टी 136 अंक गिरकर 11811 पर बंद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स 394.67 अंक की गिरावट के साथ 39,513.39 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 40,032.41 का उच्च और 39,441.38 निचला स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग135.60 प्वाइंट नीचे 11,811.15 पर हुई।

निवेशकों को 2.22 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

शुक्रवार की गिरावट के निवेशकों को इतना नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.22 लाख करोड़ रुपए घटकर 151.35 लाख करोड़ रुपए रह गया।

सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से ज्वेलरी सेक्टर के शेयर 7% तक लुढ़के
बीएसई पर थन्गामायिल ज्वेलरी का शेयर 7.43% टूट गया। पीसी ज्वेलर 4.95% नुकसान में रहा। त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी के शेयर में 3% गिरावट आ गई। गोलकुंडा डायमंड्स एंड ज्वेलरी 2% गिरावट के साथ बंद हुआ। सोने पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 12.5% किए जाने के ऐलान से इस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी हो गई।

बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 40,000 के ऊपर पहुंचा

बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 124.35 अंक बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गया था। कारोबार के दौरान इसने 40,032.41 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 11,981.75 का उच्च स्तर छुआ था।

यस बैंक का शेयर 8.36% गिरा
सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयर गिरावट के साथ बंद हुई। बीएसई पर यस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 8.36% गिरा। इसके अलावा एनटीपीसी का शेयर 4.81%, एमएंडएम और वेदांता लिमिटेड का 4.41%, सनफार्मा का 4.34% और टीसीएस का 3.61% गिरकर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
यस बैंक 7.38%
एनटीपीसी 4.50%
विप्रो 4.09%
यूपीएल लिमिटेड 3.77%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.67%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 3.67%
इंडसइंड बैंक 2.67%
एसबीआई 1.42%
कोटक बैंक 1.27%
आईटीसी 1.17%

2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 10 जुलाई को बजट पेश किया गया था। पहले ही बजट में बाजार में गिरावट देखी गई थी। उस वक्त सेंसेक्स 0.28% और निफ्टी 0.23% गिरा था। इसके बाद से अब तक मोदी सरकार 6 बजट ला चुकी है और इनमें से 4 बार बाजार में गिरावट देखी गई। सिर्फ दो बार- 2015-16 और 2017-18 के बजट में बाजार में तेजी आई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Stock Market Today, Share Market Budget 2019 News Updates; Sensex Stock Market reclaims 40,000 mark, Nifty 12,000

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.