सेंसेक्स में 427 अंक की गिरावट, 39500 के नीचे आया; निफ्टी 133 अंक गिरा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 426.48 अंक गिरकर 39,481.58 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 133.25 अंक की गिरावट आई और यह 11,813.50 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,441.39 और निफ्टी ने 11,798.65 के निचले स्तर को छुआ। इससे पहले बजट भाषण के दौरान भी बाजार में उतार-चढ़ाव चल रहा था।

बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 124.35 अंक बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने अभी तक 40,032.41 का उच्च स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी में भी 35 अंक की बढ़त हुई। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 11,981.75 का उच्च स्तर छुआ था।

यस बैंक का शेयर 5% से ज्यादा गिरा

कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयर नुकसान में रहे।सेंसेक्स में यस बैंक का शेयर 5.14% गिर गया। इसके अलावा ओएनजीसी, टीसीएस, एनटीपीसी और वेदांता लिमिटेड के शेयरों में भी 3% तक की गिरावट आई। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 1.45% तक बढ़ा। जबकि, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एसबीआई और कोटक बैंक का शेयर 1% तक बढ़ा।

विदेशी निवेशकों ने 29 करोड़ की इक्विटी बेची

गुरुवार तक के डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 28.95 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची जबकि घरेलू निवेशकों ने 58.59 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 68.66 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Stock Market Today, Share Market Budget 2019 News Updates; Sensex Stock Market reclaims 40,000 mark, Nifty 12,000

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.