मोदी आज बनारस में, दोबारा पीएम बनने के बाद दूसरा दौरा; पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। वेयहां पौधरोपण और पार्टी के सदस्यताअभियान का शुभारंभ करेंगे।
काशी क्षेत्र के भाजपामीडिया पदाधिकारी सोमनाथ ने बताया कि मोदी एयरपोर्ट से सीधे हरहुआ गांव पहुंचेंगे। यहां पंच कोसी मार्ग पर आनंद कानन नव ग्रह वाटिका (प्राथमिक विद्यालय) में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्कूल कीनवग्रह वाटिका में मोदी के साथ 20 बच्चे भी पौधे लगाएंगे। इसके बादहस्तकला संकुल बड़ालालपुर के लिए रवाना होंगे। यहां करीब 3 हजार लोगों को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी से जोड़ेंगे।मोदी हस्तकला संकुल में 50 वृक्षमित्रों से भीमुलाकात करेंगे। मोदीमान महल घाट पर स्थित आभासीय संग्रहालय भी जा सकते हैं। 10 करोड़ रु. की लागत से बने इस संग्रहालय में शहर के खान-पान, पहनावे, त्योहार को डिजिटल दर्शाया गया है।
पिछली बार 27 मई को आए थे मोदी
लोकसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह 27 मई को शहर के मतदाताओं को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देने आए थे। शनिवारकेकार्यक्रम के मद्देनजरहरहुआ प्राथमिक विद्यालय की दीवारों परपर्यावरण से जुड़ीपेंटिंग बनाई गई हैं।
पहले कार्यकाल में 19 बार किया था काशी का दौरा
मोदी ने अपने पहलेकार्यकाल में 19 बार वाराणसी आए। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और कई बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं