बोइंग मृतकों के परिजन को 688 करोड़ रु. की मदद देगी, दो हादसों में 346 लोग मारे गए थे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

शिकागो. विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बुधवार को घोषणा की कि वह 737 मैक्स में हुए दो दुर्घटनाओं के पीड़ितों के परिवारों को 100 मिलियन डॉलर (करीब 688 करोड़ रुपए) की वित्तीय मदद करेगा। दो विमान हादसों में 346 यात्री मारे गए थे।इंडोनेशिया में पिछले साल अक्टूबर में विमान हादसे में 189 लोग मारे गए थे,जबकि इथियोपिया में इस साल 10 मार्च को हुए प्लेन क्रैश में 157 लोगों की मौत हो गई थी।

शिकागो की कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह पीड़ित परिवारों कीशिक्षा, जीवनयापन बेहतर करने और उनकीआर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने का काम करेगी। इसके लिए कंपनी स्थानीय सरकारों और गैर सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगी।

'इस रकम से परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी'

कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ डेनिस मुलिनबर्ग ने कहा, ''हमें बोइंग के दोनों दुर्घटनाओं में हुए जानमाल के नुकसान के लिए खेद है। पीड़ित परिवारों को लेकर हमारी गहरी सहानुभूति है। हमें उम्मीद है कि इस शुरुआती रकम से उन्हें थोड़ी राहतमिलेगी।''

कईपरिवारों ने केस दर्ज कराया

हादसे में मारे गए कई लोगों के परिवारों ने बोइंग पर केस दर्ज कराया है। कंपनी ने कहा कि वह हर तरह के सुरक्षा जांच में सहयोग कर रहीहै। हम इस नुकसान का कोई अनुमान नहीं लगा सकते।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.