5 करोड़ रु. से ज्यादा आय पर अब 37% सरचार्ज, इससे प्रभावी टैक्स दर 42% हुई; यह अमेरिका से भी ज्यादा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. बजट में 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए सालाना आय वालों (सुपर रिच) पर सरचार्ज 15% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों पर 37% सरचार्ज लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरचार्ज बढ़ने से इन पर प्रभावी टैक्स की दरों में क्रमश: 3% और 7% का इजाफा होगा। सरचार्ज टैक्स की रकमपर लगता है।

सरचार्ज की नई दरों से 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक आय वालों के लिए प्रभावी टैक्स दर 39% और 5 करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों के लिए 42% से अधिक हो गई है। अमेरिका में सुपर रिच पर 40% टैक्स लगता है।

जब सरचार्ज 15% था, उस आधार पर गणना

5.10 करोड़ की इनकम पर 30% टैक्स 1.53 करोड़ रुपए
15% सरचार्ज 22.9 लाख रुपए
कुल 1.75 करोड़
4% सेस 7 लाख रुपए
कुल टैक्स (रु.) 1.82 करोड़ रुपए
कुल टैक्स (%) 35.68%
1.82 करोड़ / 5.10 करोड़ X 100 = 35.68%

37% सरचार्ज के आधार पर गणना

5.10 करोड़ की इनकम पर 30% टैक्स 1.53 करोड़ रुपए
37% सरचार्ज 56.6 लाख रुपए
कुल 2.09 करोड़ रुपए
4% सेस 8.38 लाख रुपए
कुल टैक्स (रु.) 2.17 करोड़ रुपए
कुल टैक्स (%) 42.62%
2.17 करोड़/5.01 करोड़ X 100 = 42.62%

सरचार्ज की नई दरों के आधार पर टैक्स, पुरानी दर के आधार पर लगने वाले टैक्स से 7% ज्यादा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में यही बताया था कि सरचार्ज बढ़ने से प्रभावी टैक्स में कितना इजाफा होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंबॉलिक इमेज।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.