दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वर्ल्ड कप के 45वेंमुकाबले मेंशनिवार को मैनचेस्टर के ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स एडेन मार्कराम और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं। इससे पहलेऑस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे। उनकी जगह तबरेज शम्सी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
दोनों टीमों के बीच यह 100वां वनडे है। अब तक 99 वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 48 और दक्षिण अफ्रीका को 47 मैच में जीत मिली। 3 मैच में टाई रहे। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला।इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए। ऑस्ट्रेलिया एक जीता और एक मुकाबला टाई रहा। वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 5 मैच में ऑस्ट्रेलिया 3 जीता। दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ एक जीत मिली। एक मैच टाई रहा था।
दोनों टीमें
दक्षिण अफ्रीका :फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, एडेन मार्कराम, रसी वान डर डुसेन, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रीटोरियस, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर।
ऑस्ट्रेलिया :एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन लियोन।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं