महिला टीचर का आरोप- प्रिसिंपल ने नशीला पदार्थ पिलाकर ऑफिस में दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.दक्षिणी दिल्ली के जसोला स्थितएक स्कूल के प्रिंसिपल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला टीचर का आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण किया। उसने टीचर काआपत्तिजनकवीडियो भी तैयार कर लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पीड़िता ने गुरुवार को राजधानी के सरिता विहार थाने में केस दर्ज कराया। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टीचर ने शिकायत में कहा है कि प्रिसिंपल ने पहली बार जून 2017 में दुष्कर्म किया था। तब उसने शिक्षिका को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने स्कूल बुलाया और अपने कार्यालय में सॉफ्ट डिंक्स पिलाई। इसमें कोई नशीली दवा मिलाई गई थी। इस दौरान आरोपी प्रिंसिपल ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं