ऑनर किलिंग: तीन महीने की गर्भवती और उसके पति की हत्या, एक हफ्ते में दूसरी घटना

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

चेन्नई. तमिलनाडु के थूथूकुडी में अंतरजातीय विवाह करने पर तीन महीने की गर्भवती और उसके पति की हत्या कर दी गई। टी सोलेराजन (24) और उसकी पत्नी एस पेचियाम्मल उर्फ जोथी (21) की गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु में एक हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी घटना हुई। 25 जून को कोयम्बटूर में एक दंपती की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

मृतक सोलेराजन परयार और युवती पल्लार समुदाय की थी। दोनों एक साल्ट पैन कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने बताया, जोथी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। इसके बाद उसने अपना घर छोड़ दिया। इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली। युवक के माता-पिता ने शादी का विरोध नहीं किया।

सोलेराजन के परिवार ने मामला दर्ज कराया

घटना के बाद सोलेराजन के परिवार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला गुरुवार को तब सामने आया, जब घर से बाहर नहीं आने पर युवक की मां ने पड़ोसियों के साथ मिलकर घर जाकर देखा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
pregnant wife Jothi & husband Solairajan owner killing in Thoothukudi Tamil Nadu

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.