भारत टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ 12 साल से नहीं हारा, दोनों के बीच मुकाबला आज

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप में शनिवार को दो मैच होंगे। टूर्नामेंट का 44वां मुकाबला लीड्स में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं, 45वां मुकाबला मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, श्रीलंका छठे और दक्षिण अफ्रीका की टीम आठवें स्थान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अंतिम-4 के रेस से बाहर हो चुकेहैं।

भारत और श्रीलंका की टीमें 9वीं बार वर्ल्ड कप के इतिहास में आमने-सामने होंगी। श्रीलंका 4 मैच जीतने में सफल रहा। भारत को 3 मुकाबलों में ही सफलता मिली। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया को पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ 2007 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

टीम इंडिया की नजर अंक तालिका में पहले स्थान पर
टीम इडिया इस मुकाबले को जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी। इससे उसके 15 अंक हो जाएंगे। इस जीत के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके बाद भारत चाहेगा कि दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया हार जाए, जिससे वह पहले स्थान पर ही ग्रुप दौर को समाप्त करेगा। पहले स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा।

भारत vs श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 158 वनडे खेले गए। इनमें भारतीय टीम 90 मैच जीतने में सफल रही। दूसरी ओर श्रीलंका को 56 मैच में जीत मिली। 1 मैच टाई रहा। 11 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड के मैदानों पर दोनों टीमों के मुकाबलों की बात करें तो अब तक 7 वनडे में भारत 5 मैच जीता। श्रीलंका को 2 मुकाबलों में ही सफलता मिली।

मौसम और पिच रिपोर्ट : लीड्स में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यहां रन चेज करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। दूसरी इनिंग में पिच धीमी होने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उदाना, जेफ्री वांडर्से।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान कोहली।
India vs Sri Lanka, Live - Cricket World 2019 Match 44th, India (Virat Kohli, Rohit Sharma) Vs SL Match News Updates
India vs Sri Lanka, Live - Cricket World 2019 Match 44th, India (Virat Kohli, Rohit Sharma) Vs SL Match News Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.