सीबीआई और गुजरात सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या के मामले में सीबीआई और गुजरात सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार कोफैसला देगा। हत्या के 12 आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती दी गई है। जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच एनजीओ 'सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन' (सीपीआईएल) की जनहित याचिका पर भी फैसला सुना सकती है। इसमें कोर्ट की निगरानी में हत्याकांड की दोबारा जांच कराने की मांग की गई है।

हरेन पांड्या गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री थे। अहमदाबाद में 26 मार्च 2003 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई के मुताबिक, राज्य में 2002 के साम्प्रदायिक दंगों का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया था।

गुजरात हाईकोर्ट से बरी हो चुके सभी आरोपी

29 अगस्त 2011 को गुजरात हाईकोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले निचली अदालत के इस फैसले को बरकरार रखा था। शीर्ष अदालत ने इसी साल 31 जनवरी को अपीलों पर फैसला सुरक्षित रखा था। सीबीआई और राज्य पुलिस ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए अपील दायर की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हरेन पंड्या। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.