वेस्टइंडीज-अफगानिस्तान मैच थोड़ी देर में, इंग्लैंड के ग्राउंड पर पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लीड्स.वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में गुरुवार को हेडिंग्ले में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनोें टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। विंडीज इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाया,वहीं अफगान टीम को अब तक सफलता नहीं मिली। वह अपने आखिरी लीग मुकाबले में विंडीज को हराकर जीत के साथ घर लौटना चाहेगा।
दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। वेस्टइंडीज की टीम 8 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है। अफगानिस्तान बिना इतने ही मैचों में बिना जीत के आखिरी स्थान पर है।
वेस्टइंडीज vs अफगानिस्तान हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 वनडे खेले गए। इनमें अफगानिस्तान को 3 में जीत मिली, जबकि विंडीज को सिर्फ एक में सफलता मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले दो मुकाबलों में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया। ये दोनों मैच वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेले गए थे।
दोनों टीमें
वेस्टइंडीज :जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनॉन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, सुनील अंबरिस, ओसाने थॉमस।
अफगानिस्तान :गुलबदीन नइब (कप्तान), आफताब आलम, असगर अफगान, दौलत जादरान, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं