राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका ने कहा- कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि आपने जो किया, ऐसा करने की हिम्मत कुछ ही लोगों में होती है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि राहुल हमेशा मेरे नेता रहेंगे। राहुल ने बुधवार को कहा था कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी है। कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालना सम्मान की बात रही, लेकिन पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। यही वजह है कि मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
Few have the courage that you do @rahulgandhi. Deepest respect for your decision. https://t.co/dh5JMSB63P
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 4, 2019
अहमद पटेल ने बुधवार को ट्वीट किया- राहुल जी का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी इस हार के लिए जवाबदेह हैं। उन्होंने थोड़े समय में ही पार्टी को मजबूत बनाने में पहले सेजबरदस्त योगदान दिया और हमारा मानना है कि उनका प्रयास जारी रहना चाहिए।
Rahul ji's resignation letter is unfortunate
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) July 3, 2019
We all are accountable for this defeat
He has, in a short span, already made tremendous contribution in strengthening the party and we all believe his endeavour should continue.
He is and will remain my leader, our leader & will continue to provide solid strength for the Congress.
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) July 3, 2019
'2019 चुनाव में हार के लिए मैं जिम्मेदार'
राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर खुला पत्र भी साझा किया। उन्होंनेलिखा, ''कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस पार्टी के सिद्धांत और आदर्शों ने हमारे खूबसूरत देश की जीवनधारा के रूप में सेवा की। मेरे ऊपर पार्टी और देश से मिले प्यार का बहुत बड़ा कर्ज है। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते मैं 2019 चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार हूं।''
It is an honour for me to serve the Congress Party, whose values and ideals have served as the lifeblood of our beautiful nation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2019
I owe the country and my organisation a debt of tremendous gratitude and love.
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/WWGYt5YG4V
पार्टी के विकास के लिए कड़े फैसले लेना जरूरी- राहुल
उन्होंने कहा,''पार्टी के भविष्य में विकास के लिए जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी है। यही वह वजह है, जिसके लिए मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। पार्टी के पुनर्विकास के लिए कड़े फैसले लेना जरूरी है और 2019 की नाकामी के लिए बहुत सारे लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते यह नाइंसाफी होगी कि मैं दूसरों को जिम्मेदार ठहराऊं और अपनी जिम्मेदारी को नजरंदाज कर दूं।''
'नए अध्यक्ष का चयन करना मेरे लिए सही नहीं'
राहुल ने लिखा, ''मेरे बहुत सारे साथियों ने यह सुझाव दिया कि मैं पार्टी का अगला अध्यक्ष तय करूं। जब यह जरूरी है कि कोई नया व्यक्ति पार्टी का नेतृत्व करे तो यह मेरे लिए सही नहीं होगा कि मैं नए व्यक्ति का चयन करूं। हमारी पार्टी का पुराना इतिहास है, यह संघर्षों और गौरवपूर्ण विरासत वाली पार्टी है, जिसकी मैं तहेदिल से इज्जत करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी इस संबंध में सबसे अच्छा निर्णय लेगी कि इसका साहस, प्यार और ईमानदारी से कौन नेतृत्व करे।''
उन्होंने कहा, ''इस्तीफा देने के तुरंत बाद मैंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अपने साथियों को सुझाव दिया था कि नए पार्टी अध्यक्ष की खोज शुरू कर दी जाए। मैंने उन्हें यह करने का अधिकार दिया और प्रतिबद्धता दिखाई कि इस प्रक्रिया और सुचारू परिवर्तन को मेरा पूरा समर्थन रहेगा।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं