मोदी ने कहा- यह लोगों की आकांक्षाओं का बजट; कांग्रेस बोली- पुराने वादे दोहराए, कुछ भी नया नहीं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का पहला बजट पेश किया। इस बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देश के लिए ड्रीम बजट है। इस बजट से उद्यम-उद्यमियों को मजबूती मिलेगी। इसमें गांव-गरीब का ख्याल रखा गया है। यह बजट शिक्षा को बेहतर बनाएगा, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) और स्पेस (उपग्रह) का फायदा लोगों को मिल पाएगा। उधर, कांग्रेस ने कहा कि इस बजट में कुछ भी नया नहीं है। पुराने वादों को दोहराया गया है।

बजट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किइसमें आम नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है। यह एक ग्रीन बजट है। इसमें सोलर सेक्टर, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है। पिछले पांच सालों में देश आत्मविश्वास से भरा है। अनेकों कठिनाइयों सेआम आदमी की जिंदगी आसान की गई है।

'मैं निर्मला और उनकी टीम को बधाई देता हूं'

  • मोदी ने कहा, ''जनशक्ति के बिना जल संचय संभव नहीं है। जल संचय जनभावना से ही हो सकता है। स्वच्छ भारत मिशन की तरह हर घर जल का अभियान देश को जल संकट से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम बनाएगा। यह बजट नौजवानों के लिए नई संभावना के द्वार खोलेगा। यह बजट आपके सपनों का, संकल्पों का नया भारत बनाने का बजट है। मैं कल काशी में इस बारे में विस्तार से बोलने वाला हूं।''
  • ''हमें सफलता भी मिली है। आज लोगों के जीवन में आकांक्षाएं हैं। यह बजट लोगों को विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, गति सही है। इसलिए लक्ष्य पर पहुंचना भी निश्चित है। यह आकांक्षा का बजट है। मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बधाई देता हूं।''
  • ''सरकार ने गरीब-किसान-दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित को सशक्त करने के लिए चौतरफा कदम उठाए। अब अगले 5 वर्षों में यही सशक्तिकरण उन्हें देश के विकास का पॉवरहाउस बनाएगा। 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को पूरा करने की ऊर्जादेश को इसी पॉवरहाउस से मिलेगी।''

कांग्रेस ने कहा- कुछ भी नया नहीं

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बजट में कुछ भी नया नहीं है। पुराने वादों को दोहराया गया है। वे न्यू इंडिया की बात कर रहे हैं, लेकिन बजट नई बॉटल में पुरानी वाइन की तरह है। कुछ भी नया नहीं है। रोजगार के लिए कोई योजना नहीं है। इसमें नई पहल नहीं दिखती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Budget 2019 Reactions | People, Politicians, Social Media Reaction to Modi Sarkar Budget 2019

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.