युवक ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर खुदकुशी की, सभी के मुंह पर टेप लपेटा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

गाजियाबाद.दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के मसूरी इलाके में युवक ने शुक्रवार कोपत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट मिला है। इसमें युवक ने लिखा है कि पत्नी उस पर शक करती थी। इसलिए सबको जहर देकर खत्म कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाला युवक बेरोजगार था। उसने वारदात से पहले पत्नी और बच्चों के मुंह पर टेप लपेटा था ताकि घरवाले उनकी चीख-पुकार न सुन पाएं।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप (37 साल)परिवार के साथ मसूरी थानाक्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में रहता था। उसकी पत्नी संगीता (32 साल) दिल्ली एम्स में स्टाफ नर्स थी। सुबह काफी देर तक उनकेकमरे कादरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजन ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो प्रदीप और उसके तीन बच्चों मनस्वी (8 साल), तेजस्वी (5 साल) और ओजस्वी (3 साल) के शव बेड पर पड़े थे। संगीता फर्श पर तड़पती मिली। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्त में दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने पत्नी और 2 बच्चों को मारकर जान दी थी
पिछले दिनों गुड़गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। 1 जुलाई को यहां के सेक्टर-49 के उप्पल साउथेंड के एक फ्लैट में डॉ. प्रकाश सिंह ने पत्नी सोनू, बेटा-बेटी की हथौड़े और फरसे से हत्या करने के बाद फांसी लगा ली थी। प्रकाश हैदराबाद की केमिकल कंपनी में काम करता था। पत्नी सोनू सिंह गुड़गांव, पलवल और नोएडा में चार स्कूल चलाती थी। अब तक वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
संगीता और तीनों बच्चे (फाइल फोटो)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.