कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे, इस्तीफा देने की अटकलें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायक विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे हैं। अटकलें है कि सभी 11 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। उधर, राज्य के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में विधायकों और पार्षदों की बैठक बुलाई है।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के दो विधायकों रमेश जारकिहोली, आनंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति

पार्टी सीट
भाजपा 105
कांग्रेस 78
जेडीएस 37
बसपा 1
केपीजेपी 1
निर्दलीय 1


कांग्रेस के टिकट से जीते रमेश कुमार मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
karnataka: Congress and JDS MLAs reached Assembly speaker office

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.