सीजन के 5 हफ्तों में मानसून कमजोर रहा, देशभर में औसत से 28% कम बारिश

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.इस मानसून सीजन के लगातार 5वें हफ्ते भी सामान्य से कम बारिश हुई। 3 जुलाई को आई मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार मध्य और पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश हुई। लेकिन देशभर में अब तक बारिश का आंकड़ा 28% कम है। जून की शुरुआत से 3 जुलाई के बीच पिछले 50 साल में बारिश 6% कम हुई है।

कम बारिश का विपरीत असर फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है। भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसमें कृषि क्षेत्र की भूमिका 15% है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। अब तक मध्य भारत में 43% ज्यादा पानी बरसा, जो सोयाबीन और कपास के लिए फायदेमंद है। जबकि रबड़ और चाय उत्पादक केरल में 87% कम बारिश हुई।

दो दिन में दिल्ली पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 या 6 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटे में इसके मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर यह दिल्ली में 1 जुलाई को दस्तक देता है, लेकिन इस बार करीब एक हफ्ते लेट है। गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.