अस्पताल में नहीं था स्ट्रेचर, एक ही पलंग पर महिला और पुरुष मरीज को एक्स-रे के लिए भेजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इंदौर (मध्यप्रदेश). शहर के सरकारीमहाराजा यशवंतराव अस्पताल (एनवाईएच) में बुधवार को असंवेदनशीलता सामने आई। हड्‌डी रोग विभाग के ड्यूटी डॉक्टर ने स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक ही पलंग पर महिला और पुरुष मरीज को लिटाकर जांच के लिए भेज दिया। मामला सामने आया तो अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने ड्यूटी डॉक्टरों, नर्सिंग इंचार्ज, नर्स और वार्ड बॉय को नोटिस जारी किया।

हादसे में घायल पंधाना की संगीता 10 दिन से यहां भर्ती है। इसी के पास मंदसौर कामरीज भी भर्ती था। बुधवार को दोनों का एक्स-रे होना था। जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो दोनों को एक ही व्हील बैड पर एक्स-रे के लिए ले जाया गया। अधीक्षक डॉ. ठाकुर ने इसे आपत्तिजनक घटना बताते हुए कहा कि नर्सिंग इन्चार्जको दोबारा ऐसान होने के आदेश दिए हैं।

महिला को खंडवासे इंदौर रैफर किया गया था
एक हादसे में जख्मी संगीता को 10 दिन पहले खंडवा जिला अस्पताल से एमवाईएच रैफर किया गया। उसे यहां हड्डी रोग विभाग में भर्ती किया गया। उसके पास के वार्ड मेंएक अन्य मरीज रामप्रसादका भी एक्स-रे होना था। दोनों मरीजों की बेसमेंट पर जांच होना थी। पहले तो काफी देर तक स्ट्रेचर ढूंढा गया, लेकिन उसके बाद व्हील वाले एक ही पलंग पर दोनों मरीजों लिटाकर भेज दिया गया।

महिला के पति का आरोप- जांच जल्दी कराने को कहा गया

  • महिला मरीज के पति का कहना है कि हमसे कहा गया कि जांच जल्द जांच करा लो। वरना डॉक्टर चले जाएंगे। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर हम मरीज को ऐसे ही ले आए। साथ में एक मरीज और था।
  • जब इसकी जानकारी अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने मेट्रन को तलब किया। प्रभारी डीन डॉ. केके अरोड़ाअस्पताल पहुंचे। बंद कमरे में मेट्रन और सीएमओ से बात की। अधीक्षक डॉ.ठाकुर ने नोटिस जारी किया है।
  • डॉ. ठाकुर का कहना है कि यह आपत्तिजनक घटना है। इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हमने सभी नर्सिंग इन्चार्ज को आदेश जारी कर रहे हैं। स्ट्रेचर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी नर्सिंग इन्चार्जकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Stretcher was not in the hospital, sent a woman and male patient on a bed for examination

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.