समुद्र तट पर लाखों जेलीफिश इकट्ठी हुईं, तैराकों के लिए चेतावनी जारी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
येरुशलम. इजराइल के समुद्र तट पर लाखों जेलीफिश जमा हो गई हैं। इससे वहां पर्यटकों को समस्याएं आ रही हैं। इससे जुड़े उद्योग को काफी नुकसान होने की आशंका है। सुरक्षाकर्मियों ने तैराकों को ऐहतियात बरतने और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।
वैसे यह समस्या सिर्फ इजराइल तट तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में इसकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वजह से हर साल दुनियाभर में करीब 15 करोड़ पर्यटक जेलीफिश के डंक से पीड़ित हो जाते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं