कई होटलों ने बुकिंग बंद की, प्राइवेट वाहनों के अकेले आने-जाने पर रोक; पानी की बोतल 100 रु. में मिल रही

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

जयपुर/अहमदाबाद.जम्मू-कश्मीर में मौजूद अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कश्मीर से जल्द से जल्द लौट जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसके बाद हजारों पर्यटक और अमरनाथ यात्री घाटी से बाहर निकलने की कोशिश में लगे हैं। कश्मीरगए लोगों के परिजनपरेशानहैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, घाटी से बाहर जाने के लिए शनिवार को 6,126 यात्री श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इनमें से 5829 यात्री 32 शेड्यूल फ्लाइट से रवाना हो गए।

वहीं, श्रीनगर से दिल्ली का हवाई किराया22 हजार रु. तक पहुंच गया है। श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट का टिकट 10 हजार रु से ज्यादा में मिल रहा है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को कश्मीर से लौट रहे अमरनाथ यात्रियों के लिए बढ़ते हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए कहा। राज्य मेंप्राइवेट वाहनों के अकेले आने-जाने पर रोक है। उन्हें आर्मी के काफिल के साथ निकाला जा रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कश्मीर में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एडवाइजरी के बाद पेट्रोल पंप पर लगी कतारें।
बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी से निकले।
Jammu and Kashmir suspended Amarnath yatra security alert
Jammu and Kashmir suspended Amarnath yatra security alert

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.