भारत में अवैध तरीके से घुसे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अदीब को कोस्टगार्ड ने वापस भेजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को भारतीय अधिकारियों ने शनिवार को उनके देश वापस भेज दिया। गफूर कोगुरुवार को अधिकारियों ने तूतीकोरिन (तमिलनाडु) बंदरगाह से हिरासत में लिया था। वे अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कोस्टगार्ड नेमालदीव सुरक्षाकर्मियों को इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन पर 9 लोगों को सौंपा। इस दल में गफूर भी शामिल थे।

खुफिया जानकारी के आधार पर बोट पर छापा मारा

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, गफूर 'वीर्गो-9' टग बोट (जहाजों को खींचने वाले शिप) से तमिलनाडु के तट पर पहुंचे थे। उनके पास भारत में प्रवेश करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिले थे।खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क और खुफिया विभाग की टीम ने बोट पर छापा मारा। वहां गफूर को सिंगापुर के झंडे वाली बोट से पकड़ा गया। वे क्रू सदस्योंके पीछे छिपे हुए थे।

2015 में उपराष्ट्रपति पद से हटाए गए थे गफूर
अहमद अदीब मालदीव के हाईप्रोफाइल राजनेता हैं। वहां की अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में 33 साल की सजा सुनाई है। जुलाई 2015 में गफूर मालदीव के 5वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे। तीन महीने बाद संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। गफूर पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री भी रहे थे।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Former Maldives Vice President sent back by Coast Guard who tried to enter India without papers
इसी नाव से भारत में घुसे थे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अदीब।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.