मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति तूतीकोरिन तट से पकड़े गए, अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
तूतीकोरिन (तमिलनाडु).मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफ्फूर को भारतीय अधिकारियों ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर हिरासत में ले लिया। वह गुरुवार को अवैध रूप से देश में घुसने का प्रयास कर रहे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि गफ्फूर'वीर्गो-9' टग बोट(जहाजों को खीचने वाले जहाज) से तमिलनाडु के तट पर पहुंचे थे।
सूत्रों नेबताया कि सीक्रेटजानकारी के आधार परसीमा शुल्क और खुफिया विभाग की टीम ने बोट पर छापा मारा था। इस दौरानपूर्व उपराष्ट्रपति गफ्फूर को सिंगापुर के झंडे वाली बोट से पकड़ा गया। उनके पास भारत में प्रवेश करने के लिएजरूरी दस्तावेज नहीं मिले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम इस बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।
2015 में उपराष्ट्रपति पदसे हटाए गए थे गफ्फूर
अहमद अदीब मालदीव केहाईप्रोफाइल राजनेता हैं। वहां की अदालत ने उन्हेंभ्रष्टाचार और अन्यमामलों में 33 साल की सजा सुनाई है। जुलाई 2015 में गफ्फूरमालदीव के 5वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे। इसके करीब तीन महीने बाद संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हेंपद से हटा दिया गया था। इससे पहले गफ्फूरपर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री भी रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं