दुबई में नौकरी नहीं मिलने पर किसान ने पत्नी से 20 हजार रु. उधार लेकर लॉटरी खेली, 28 करोड़ जीते
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
दुबई. भारतीय किसान को दुबई में नौकरी नहीं मिली, जिसके बाद उसने पत्नी से 20 हजार रुपए उधार लेकर लॉटरी का टिकट लिया। गल्फ न्यूज ने बताया कि हैदराबाद के रहने वाले विलास रिक्कला ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपए जीते। रिकल्ला और उसकी पत्नी दोनों भारत में खेतों में काम करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में नौकरी नहीं मिलने के बाद रिक्कला 45 दिन पहले भारत लौट आया था।रिक्कला कोशनिवार को बताया गया कि मुझेलॉटरी में बड़ी रकम मिली है।रिक्कला और उनकी पत्नी कीचावल के खेतों से सालाना करीब 3 लाख रुपए की आय हो जाती है। रिकल्ला दुबई में ड्राइवर की नौकरी करताथा।
दोस्त ने लॉटरी के टिकट खरीदेथे
निजामाबाद जिले के जकरनपल्ली गांव के निवासी रिक्कला की दो बेटियां हैं। वह दो साल से यूएई में लॉटरी की टिकट खरीद रहा था। इसमें दुबई शॉपिंग फेस्टिवल कीलॉटरी का टिकट भी शामिल है।नौकरी नहीं मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी से 20,000 रु. उधार लिए थे और अपने दोस्त रवि को लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए कहा। रवि अबू धाबी में ही काम करता है।
रवि ने रिक्कलाके नाम से तीन टिकट खरीदे। रिकल्ला ने कहा कि इस खुशी का सबसे बड़ा कारण मेरी पत्नी है, जिसने मुझे पैसे उधार दिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं