युवक ने परिवार के 5 लोगों की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मारी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मोगा. पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार रात एक युवक ने परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है। सुसाइड नोट में आरोपी ने शादी के दबाव को घटना की वजह बताया। घटना मोगा जिले के नत्थूवाला गरबीगांव की है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात को संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने अपने माता-पिता, बहन, भांजी, दादा समेत एक अन्य पर गोलियां चलाईं। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें फरीदकोट कीबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के भर्ती कराया गया है।

शादी नहीं करना चाहता था

वारदात की वजह युवक की शादी नहीं करने की मंशा बताई जा रहीहै। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह खुद को शादी के लायक नहीं मानता था। इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

सुसाइड नोट मेंलिखा है-''मैं शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन परिवार ने जबरन रिश्ता तय कर दिया। शादी के लिए अब लगभग डेढ़ महीने का वक्त है, लेकिन मैं खुद को शादी के लायक नहीं समझता।'' शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
a youth not willing to marry suicide after murdering more than 5 family members
a youth not willing to marry suicide after murdering more than 5 family members

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.