विश्व कप सेमीफाइनल की हार पर विराट ने कहा- सुबह उठते ही मन उदास हो जाता है
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. क्रिकेट विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ खत्म हो गया था। लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली अब तक उस हार को नहीं भूला पाए हैं। कोहली के मुताबिक, आज भी जब वे सुबह सोकर उठते हैं तो उस हार की वजह से उनका मन उदास हो जाता है। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद के कुछ दिन बेहद मुश्किल थे।
विराट ने यहबात वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहलेफ्लोरिडा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की नजर अब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वालेटी20 विश्व कप की तैयारियों पर है।
'हम अब आगे बढ़ चुके हैं'
विराट ने कहा, ''हार केबारे में सोचकर मन उदास हो जाता है। इसके बाद दिनभर में आप कई चीजें करते हैं। फिरअपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। हम पेशेवर हैं। अबआगे आ चुके हैं। हर टीम को आगे बढ़ना ही पड़ता है। इसलिए विश्व कप में जो कुछ भी हुआ, हम उसे स्वीकार करते हैं।''
विंडीज के खिलाफ पहले टी20 की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, ''कल का फील्डिंग सेशन और कुछ समय जो हमने मैदान पर बिताया, वह शानदार था। हर कोई उत्साहित था। खेलने के लिए तैयार था।फिर से मैदान पर लौटना चाहता था। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में यही सबसे अच्छा है। जो आप कर सकते हैं, वह बस यह किजितनीजल्दी हो सके, ग्राउंड में पहुंच जाएं।'
'अब टी20 विश्व कप की तैयारी'
विराट ने कहा, ''ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए ये टूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने, अपनी क्षमता दिखाने के साथ ही अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका है। हम जानते हैं कि पंत के अंदर कितनी क्षमता है।हम सब चाहते हैं कि वे भारतीय टीम के लिए लगातार प्रदर्शन करें।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं