राष्ट्रगान के बीच गडकरी की तबीयत बिगड़ी, सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर बैठाया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

महाराष्ट्र. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को गुरुवार को सोलापुर में हुईजनसभा में राष्ट्रगान के दौरान चक्कर आ गए।सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सहारा देकर बैठाया। डॉक्टरों ने बताया कि गले में संक्रमण के कारण बुधवार को उन्होंने अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक्स ले ली थी, जिस वजह से उन्हें चक्कर आ गए।

गडकरी केसहयोगी नेन्यूज एजेंसी को बताया कि सभा के बाद स्थानीय डॉक्टर ने उनकी तबीयत देखी। फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर सामान्य है।डॉक्टरों ने उन्हें अन्य सभाओं में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।सहयोगी के मुताबिक, गडकरी ने जब से एंटीबायोटिक्स ली थी, तब ही से वेअच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।

अप्रैल में चुनावी सभा के दौरान बेहोश हुए थे
इसस पहले, अप्रैल में अहमदनगर के शिरडी में एक चुनावी सभा के दौरान वे बेहोश हो गए थे। पिछले साल दिसम्बर में अहमदनगर में ही एक कार्यक्रम के दौरान वे बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

DBApp




आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
-फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.