मुंबई में 30 घंटे से लगातार बारिश, जलभराव से 5 रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवा रोकी गई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.महाराष्ट्र के कई शहरों में 30 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई के सांता क्रूज में मिलन सब-वे और पालघर के नाला सोपारा में घरों में पानी घुसा। सेंट्रल रेलवे ने रविवार को बताया कि सायन और कुर्ला के बीच रेलवे ट्रैक डूबा है। सभी चाररेलवे लाइन पर सुबह साढ़े सात बजेसेट्रेन सर्विस रोक दी गई। हार्बर लाइन भी तड़के 5 बजे से बंद है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार को भी लोकल सेवा बाधित होने से हजारों यात्री स्टेशनों पर घंटों तकफंसे रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मुंबई समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। बीएमसी ने रविवार दोपहर हाई टाइड का अनुमान जताते हुए लोगों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में करीब 2 महीने बाकी हैं। लेकिन सीजन के 45 दिन में89 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। इस दौरान मुंबई में 2,200 मिमीसे अधिक बारिश हुई।

मुंबई के इन इलाकों में भरा पानी

ठाणे और पालघर में अभी ज्यादा बारिश हो रही है। दहिसर, गोरेगांव, मालाड, अंधेरी, घाटकोपर, कुर्ला, बांद्रा, खार, मुलुंड, चेंबूर, ठाकुर विलेज, किंग सर्कल, हिंदमाता, सांताक्रुज, सायन, एलबीएस मार्ग, ओबेरॉय जंक्शन, मिलन सब-वे, साकीनाका समेत कई इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर, पुणे से महाबलेश्वर जाने वाला रास्ता भूस्खलन होने से बंद हो गया। जिससे56 गांव का संपर्क मुख्य शहर से टूट चुका है।

कई रूट पर ट्रेनेंरोकी गईं
सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि भारी बारिश से मुंबई के उपनगरीय सेंट्रल रेलवे के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक पर जल जमाव हो गया। सायन और कुर्ला के बीच ट्रेन सेवा सुबह से रोकी गई। जबकि, हार्बर लाइन तड़के 4.45 बजे से बंद है। कल्याण स्टेशन पर भी पानी जमा है।

यात्रियों के लिए खोले गए स्कूल
ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने सेरेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ है। यात्रियों को राहत देने के लिए बीएमसी ने कई स्कूल खोल दिए हैं। सीएसएमटी स्टेशन के पास बोरा बाजार, दादर में भवानी शंकर रोड और कुर्ला के मोरेश्वर पाटनकर स्कूल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बीएमसी उन्हें चाय-पानी और नाश्ता उपलब्ध करा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर कोकण इलाके में फिलहाल बारिश से निजात मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ठाणे और पालघर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। स्काईमेट केमहेश पलावत ने कहा कि अगले 2 दिन तक बारिश से निजात नहीं मिलेगी।

मुंबई और आसपास के इलाकों में 24 घंटे में बारिश (रविवार सुबह 7.30 बजे तक)

इलाका मिलीमीटर
मलाड 335.6
दहिसर (पूर्व) 103.09
बोरीवली (प.) 158.51

कासरवडवली (ठाणे)

223.7

मुंब्रा

218.4

डोंबिवली (पूर्व)

185.3
नवपाड़ा (ठाणे) 208.5
एरोली 235.1
कोलाबा 106.2

मुंबई मनपा मुख्यालय

102.57

वर्ली

100.8
दादर (चित्रा सिनेमा) 117.32

कुर्ला

119.07

अंधेरी

201
दिंडोशी 156.45

(मुंबई मेसोनेट ऑब्जर्वेशनके लाइवडेटा के अनुसार हैं)

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Life has been affected due to continuous rain in Mumbai
Life has been affected due to continuous rain in Mumbai
Life has been affected due to continuous rain in Mumbai

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.