मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की दो हफ्ते की ट्रेनिंग शुरू, पहला फोटो सामने आया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी ने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं, जो कि विक्टर फोर्स का हिस्सा है। कश्मीर की जिस आतंकवाद विरोधी यूनिट में धोनी तैनातहैं,वहां पर वे 15 दिन ड्यूटी करेंगे और 15 अगस्त भी वहीं मनाएंगे। ट्रेनिंग शुरू होने के बाद गुरुवार को उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे अपने दल के साथियों के साथ दिखे। इस दौरान वहां पर भी उनके हाथ में एक बैट दिखाई दिया।

पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी की तैनाती हुई है, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 सैनिक हैं। इनमें गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक शामिल हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।

सैनिकों के साथ बैरक में रहेंगे

धोनी ऑफिसर्स मैस की जगह 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में ही रहेंगे। ऐसा धोनी खुद चाहते थे। वे सैनिकों के लिए बने क्यूबिकल में ही नहाएंगे। स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए जानी जाने वाली इस बटालियन में हफ्ते में तीन दिन धोनी को चिकन मिलेगा। धोनी को 2011 में सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी।ड्यूटी के दौरान उन्हें 19 किलोग्राम वजनी साजो-सामान लेकर चलना पड़ेगा।

धोनी के 19 किलो वजन में क्या-क्या होगा?

सामान वजन
3 मैगजीन 5 किलो
वर्दी 3 किलो
जूते 2 किलो
3 से 6 ग्रेनेड 4 किलो
हेलमेट 1 किलो
बुलेटप्रूफ जैकेट 4 किलो

ड्यूटी में क्या करेंगे धोनी

1. गश्त: श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में धोनी 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड दिए जाएंगे। इस ड्यूटी का मकसद लोगों के साथ मेल-मिलाप और इलाके से खुफिया जानकारियां जुटाना होता है।

2. गार्ड ड्यूटी: धोनी को बतौर गार्ड यूनिट की रखवाली का काम मिलेगा। यह काम 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होगा। यह दिन और रात, दोनों तरह की ड्यूटी है। दिन की ड्यूटी होने पर धोनी को सुबह 4 बजे उठना होगा। रात की ड्यूटी होने पर उन्हें सुबह जल्दी उठने से छूट मिलेगी।

3. पोस्ट ड्यूटी: उन्हें बंकर में बिना पलक झपके खड़े रहना पड़ सकता है। ऐसा 2-2 घंटे की शिफ्ट में तीन बार होगा। यह ड्यूटी धोनी के धैर्य की परीक्षा लेगी। चुपचाप खड़े रहना और बिना हिले लगातार लोगों को आते-जाते देखते रहना, इस ड्यूटी का सबसे अहम काम है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
MS Dhoni deployed in Kashmir as part of the Victor Force. Honorary Lieutenant Colonel performing the duties of patrollin

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.