गुजरात और गोवा में 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, मप्र के 19 जिलों में भी अलर्ट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को गुजरात, गोवा, महाराष्ट्रऔर मध्यप्रदेश में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार,अगले तीन-चार दिनों तक दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तट के साथ-साथ महाराष्ट्र तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

ओडिशा और राजस्थान में जारी लगातार बारिश से बाढ़ से हालात बन गए हैं।ओडिशा में अगले दो दिनस्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान में के 14 जिलों में कम जबकि सात जिलों में भारी बारिश हुई है।


वडोदरा में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा

बाढ़ के कारण वडोदरा और आसपास केइलाकों से 5,700 से ज्यादालोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वडोदरा में बारिश ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सड़कों पर मगरमच्छ तैर रहे हैं।सूरत में अब तकअधिकतम 159 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश केऊना में रिकॉर्ड 226 मिमी बारिश

हिमाचल प्रदेश में अब तक ऊना में रिकॉर्ड 226 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है।मौसम विभाग ने कहा- अगले पांच दिनों में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। जबकि मध्यप्रदेश के 19 जिलों मेंअगले 48 घंटों में मूसलाधारबारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, छतरपुर, सागर, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और देवास का नाम शामिल है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Met Dept predicts heavy rainfall in Gujarat, Goa, Maharashtra

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.