वाटर पार्क में लगी वेव मशीन से उठी सुनामी जैसी लहरें, 44 लोग घायल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बीजिंग. उत्तरी चीन के एक वाटर पार्क में लगी वेव मशीन से एकाएक सुनामी जैसी लहरें उठने लगीं। इसकी चपेट में आने से 44 लोग घायल हो गए। वाटर पार्क का नामशुइयूं है। इसके अधिकारियों ने बताया कि वेव मशीन सही तरीके से कार्य नहीं कर रही थी। इसी सेयह घटना हुई। रिपोर्ट के मुताबिक,मशीन चलाने वाला कर्मचारीनशे में था।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गएवीडियो में लोग मस्ती करते दिख रहे हैं। मगर इसी बीच वेव मशीन से सुनामी जैसी लहरें उठने लगती हैं। लोग डरकर भागते दिखरहे हैं। इसमें कई महिलाएं-बच्चे रोते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच कई लोग तैरकर बाहर आ गए मगर कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने वाटर पार्क बंद कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
China Tsunami: Waterpark Wave Machine Triggers Tsunami In China, 44 Injured at Shuiyun Water Park

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.