महाराष्ट्र सीमा पर जवानों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप(डीआरजी) के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 7 नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजीके जवान शनिवार सुबह 8 बजे बागनदी इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जवानों को महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाड़यों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके लिए डीआरजी के साथ ही छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ)और जिला पुलिस बल को रवाना किया गया।

इसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर धावा बोला। कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए। जवानों ने नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। एके-47, समेत बड़ी मात्रा मेंगोला-बारूद बरामद हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rajnandgaon news encounter between naxal and security forces continues; 7 Naxalites killed

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.