टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

एल पासो.अमेरिकीराज्य टेक्सास के एल पासो शहर के शॉपिंग मॉल मेंहुई गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बतायाकि उनकेपास 15 से 20हताहतों की संख्या है।कितने लोग मारे गए हैं, अभीइसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। पुलिस नेएक संदिग्ध को भी हिरासत लिया है।

पुलिस और स्वाट अधिकारी क्षेत्र को खाली करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी गईहै। सिटी पुलिस ने बताया कि गोलीबारीस्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसके बाद तुरंत हीलोगों कोहॉकिन्स और गेटवे ईस्ट क्षेत्र में जाने से रोक दियागया।गोलीबारीवॉलमार्ट के बाहर से शुरू हुई थी। हमलावर के अंदर घुसतेहीवॉलमार्ट में अफरातफरी मच गई।दुकानदारों और कर्मचारियों ने दुकान से बाहर निकलने औरयहां तक ​​कि अलमारियों में छिपने के लिए दौड़ लगाई। बाद में घायलों को मॉल आए कुछ लोगों ने अपनी कारों से अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शी37 वर्षीय वेनेसा सैन्ज ने बताया कि घटना के वक्त वे,उनकी मां और बेटा मॉल के पार्किंग एरिया मेंथे। लगा जैसे आतिशबाजी हो रही हो। ऊपर देखने पर लगा जैसे एक आदमी नाच रहा होऔर फिर उन्होंने एक महिला को दौड़ते हुए देखा। उन्होंनेमहसूस किया कि आदमी को गोली मार दी गई है और ये कोई आतिशबाजी नहीं है। सैन्ज के मुताबिकशूटरने डार्क कार्गो पैंट, काले रंग की टी-शर्ट और इयर मफ पहन रखेथे। वह लगभग 5 फुट 10 इंच लंबा था।वह बस बेतरतीब ढंग से शूटिंग किए जा रहा था। गोलीबारी करता हुआ वह मॉल में चला गया।

जून में भी हुई थी फायरिंग

टेक्सास में गोलीबारी की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी।घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर एक 28 वर्षीय व्यक्ति को इरादतन गोली मार दी गई थी।पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किंग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Multiple people killed in Texas shooting
Multiple people killed in Texas shooting
Multiple people killed in Texas shooting

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.