भारत-वेस्टइंडीज मैच थोड़ी देर में, आंद्रे रसेल चोट के कारण सीरीज से बाहर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क.भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच आज अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ लगातार चौथी जीत पर होगी। भारत को पिछली बार 2017 में किंग्स्टन में हार मिली थी। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह जेसन मोहम्मद को टीम में शामिल किया गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पिछले 3 साल में 60% मैच जीती। इस दौरान दोनों के बीच 6 मैच हुए। भारत 3 जीता। वेस्टइंडीज को 2 में सफलता मिली। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकल सका। टी-20 में दोनों टीमें 10 महीने बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार 11 नवंबर को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम 6 विकेट से जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 टी-20 सीरीज हुई। इनमें दोनों ने 2-2 सीरीज अपने नाम की।

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 टी-20 खेले गए। इनमें भारत 5 में जीता। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में सफलता मिली। 1 मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमें फ्लोरिडा में 3 साल बाद आमने-सामने होंगी। तब 2 टी-20 की सीरीज में वेस्टइंडीज पहला मैच जीता था। दूसरा मैच बारिश के कारण नहीं हुआ था।

दोनों टीमें
भारत:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज:कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सुनील नरेन, जेसन मोहम्मद, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्रैम्बल (विकेटकीपर), जॉन कैम्पबेल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुइस।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India Vs West Indies 1st T20, Live- Virat Kohli, Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Carlos Brathwaite Sunil Narine Pollard

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.