25 हजार और जवान घाटी में भेजे गए, दरगाहों और मस्जिदाें की सुरक्षा हटी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 25 हजार और जवान भेजने का फैसला किया है। मीडिया रिपाेर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही जवान घाटी में पहुंच रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए श्रीनगर पहुंचे। सेना प्रवक्ता ने कहा कि जनरल रावत दो दिन कश्मीर में रुकेंगे। घाटी में इस हलचल के बीच कुछ बड़ा हाेने काे लेकर अटकलाें का बाजार गर्म हाे गया है।
मीडिया रिपाेर्ट्स के मुताबिक, घाटी में कई दरगाहाें, मस्जिदाें औरकुछ अदालताें से भी सुरक्षा हटाई गई है। यहां तैनात जवानाें काे अपने जिलाें की पुलिस लाइन में रिपाेर्ट करने काे कहा गया है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात कुछ जवान भी दूसरी जगह भेजे जा रहे हैं।
पिछले हफ्ते 10 हजार जवान भेजे गए थे
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त तक स्थगित की गई है। सरकार ने इसकी वजह खराब माैसम बतायाहै। हालांकि, मौसम विभाग ने ऐसेकिसी बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नहीं लगाया। सरकार ने करीब हफ्तेभर पहले भी 10 हजार अतिरिक्त जवान घाटी में भेजे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं