कॉफी डे का कर्ज एक साल में दोगुना होकर 5251 करोड़ पहुंचा, सिद्धार्थ समेत प्रमोटर के 75% शेयर गिरवी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कॉफी डे एंटरप्राइजेज पर मार्च के आखिर तक 5,251 करोड़ रुपए का कर्ज था। एक साल पहले यह 2,457.3 करोड़ रुपए था। प्रमोटरों (वीजी सिद्धार्थ और परिवार के सदस्य) के 75% शेयर गिरवी रखे हैं। वीजी सिद्धार्थ की अनलिस्टेड कंपनियों की देनदारियां भी कॉफी डे के बराबर हो सकती हैं। कंपनी द्वारा शेयर बाजार और कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री को दी गई फाइलिंग के आधार पर न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं