नकल करते पकड़े गए जेट एयरवेज के 6 पायलट छह महीने तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे: डीजीसीए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.जेट एयरवेज के छह पायलट पिछले हफ्ते हुई एक परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए थे। डीजीसीए ने गुरुवार को नकलची पायलटों के आगे परीक्षा में बैठने पर छह महीने के लिए रोक लगाई। प्रतिबंध के दौरानवे इंडिगो केन एयरबस ए-320 की उड़ान से जुड़ी परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
22 जुलाई को नकल करते हुएपकड़े गए पायलट पहले जेट एयरवेज का बोइंगबी-737 विमान उड़ाते थे। इंडिगो के एयरबस ए-320 को उड़ाने के लिए उन्हें अलग से परमिट चाहिए था। इसके लिए उन्हें एक परीक्षा देनी थी।
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) debars 6 former Jet Airways pilots for 6 months from appearing in examination for permit to fly Airbus A320, after they were caught cheating during the examination. pic.twitter.com/GVonSsdm6K
— ANI (@ANI) August 1, 2019
अप्रैल से जेट एयरवेज की उड़ानें बंद
कर्ज संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों से फंडिंग न मिलते के चलते अप्रैल से अपनी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था। इस कारण कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था।उनके बकाया वेतन भी अब तकनहीं दिए गए।कई कर्मचारी दूसरी कंपनियों में भर्ती होगए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं