नवी मुंबई में झरने के नीचे नहा रही 4 कॉलेज छात्राएं बहीं, एक का शव बरामद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पास पिकनिक मनाने गईं चार छात्राएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। घटना शनिवार सुबहखारघर में ड्राइविंग रेंज के नजदीक हुई। पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के छात्राएं और कुछ महिलाएंयहां पहाड़ से गिरने वालेझरने में नहा रही थीं।

घटना की सूचना मिलने के बाद खारघर फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान चेंबूर नाका के पास छात्रानेहा जैन (19) का शव मिला। अन्य तीन छात्राओं की खोज जारी है। सभी छात्राएं मुंबई के चेंबूर की रहने वाली थीं।

झरने का बहाव तेज था, इसलिए पर्यटकों के आने पर रोक थी

महाराष्ट्र में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते झरने का बहाब तेज हो गया था और प्रशासन ने यहां पर्यटकों के आने-जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों कोचकमा देकर छात्राओं और महिलाओं का ग्रुप झरने पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंच गया था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पांडवकड़ा झरना। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.