यूपीएससी में गूगल अनुवाद पर आपत्ति, भाजपा सांसद बोले- स्टील प्लांट को इस्पात का पौधा कहते हैं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने गुरुवार को यूपीएससी परीक्षाओं में अंग्रेजी सवालों के अजीबोगरीब हिंदी अनुवाद पर राज्यसभामें सवाल उठाए। यादव ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अंग्रेजी के प्रश्नों का गूगल अनुवाद हिन्दी के विद्वानों को भी समझ नहीं आ रहा है।स्टील प्लांट का अनुवाद इस्पात का पौधा किया जा रहा है।

यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जब दुनियाभर में हिंदी भाषा में संबोधन देते हैं तो 130 करोड़ देशवासियोंका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लेकिन देश में हिंदी और अन्य भाषाओं पर मुट्ठीभर लोगों का ही अधिकार है। यादव ने यूपीएससी सेसीसैट को खत्म करने की मांग भी की।

ऐसी हिंदी केवल यूपीएससी के अधिकारी ही समझ सकते हैं: यादव

उन्होंने कहा कि मूल प्रश्न पत्र को हिंदी में तैयार किया जाए। सीसैट परीक्षाओं के कारण हिन्दी माध्यम के छात्र अब यूपीएससी परीक्षाओं में कम पास होते हैं। प्रश्न पत्र में अंग्रेजी के गलत अनुवाद होते हैं क्योंकि वे गूगल से ट्रांसलेशन होते हैं। यह ऐसी हिंदी होती है जो हिंदी के विद्वान को भी समझ में नहीं आती है। यह हिंदी यूपीएससी के अधिकारी ही समझ सकते हैं।

1222 छात्रों में से केवल 126 छात्र पास: सांसद

यादव के मुताबिक, सीसैट के कारण 2018 में हिंदी माध्यमकेकेवल 2.7 फीसदी छात्र ही पास हो पाए। तब 1222 छात्रों में हिंदी माध्यम के 126 और अन्य भाषाओं में परीक्षा देने वाले सिर्फ 27 अभ्यर्थी ही पास हुए थे। जबकि पहले 20 प्रतिशत छात्र पास होते थे। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के प्रश्न मूल रूप सेहिंदी में तैयार किए जाएं ताकि गलत अनुवाद की परेशानी दूर हो सके।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सांसद हरनाथ सिंह यादव। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.